क्षेत्रीय विज्ञान मेला 2025-26 में छत्तीसगढ़ की सहभागिता

पाटन। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंदौर रोड हरदा, मध्य भारत प्रांत में 13 से 15 अक्टूबर 2025 तक क्षेत्रीय विज्ञान मेला 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय मेले में मध्य भारत, महाकौशल, मालवा प्रांत एवं छत्तीसगढ़ प्रांत से अपने-अपने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहन वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उद्घाटन सत्र में हरदा जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्रीय विज्ञान संयोजक प्रमुख उपस्थित रहे। वहीं, समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में माननीय क्षेत्रीय संगठन मंत्री जी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। आयोजन में कुल 310 भैया-बहन एवं 60 संरक्षक आचार्य सम्मिलित हुए। सभी बाल वैज्ञानिकों ने विज्ञान प्रदर्शन, विज्ञान प्रयोग एवं विज्ञान प्रश्न मंच के माध्यम से अपने नवोन्मेषी मॉडल और विचारों की मनमोहक प्रस्तुति दी।

छत्तीसगढ़ प्रांत से ग्राम भारती ग्रामीण शिक्षा के अंतर्गत 8 भैया-बहन, 2 संरक्षक आचार्य, तथा विज्ञान प्रांत संयोजक छत्तीसगढ़ डामन दास जोशी शामिल हुए।

विशेष रूप से, सरस्वती शिशु मंदिर, तरीघाट (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़) की बहन अपर्णा ध्रुव, पिता मुकेश्वर ध्रुव, कक्षा सप्तम (बाल वर्ग) ने “जल प्रबंधन” विषय पर उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किया। उनके मॉडल में जल संरक्षण और जल प्रबंधन के प्रभावी उपायों को दर्शाया गया, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, प्रबंध कार्यकारिणी समिति एवं प्रधानाचार्य देवनारायण साहू ने सभी प्रतिभागी भैया-बहनों को शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *