पाटन तहसील में बना इतिहास पहली बार महिला नेतृत्व को मिला परिक्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व

ग्राम उफरा निवासी गायत्री साहू मतदान में विजयी होकर बनीं परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट की अध्यक्ष

पाटन। साहू समाज के संगठनात्मक इतिहास में इस बार एक नया अध्याय लिखा गया है। पाटन तहसील अंतर्गत झीट परिक्षेत्र में पहली बार महिला उम्मीदवार ने अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की है। ग्राम उफरा निवासी श्रीमती गायत्री साहू ने अपने प्रतिद्वंद्वी रोहित साहू को 30 मतों से पराजित करते हुए परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट की अध्यक्ष के रूप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

निर्वाचन प्रक्रिया में समाज के 18 इकाई के समस्त मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ और मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक दिनेश साहू ने चुनाव परिणाम की घोषित होते ही समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

साथ ही गायत्री साहू द्वारा गठित पैनल से उपाध्यक्ष पद पर ग्राम भोथली निवासी सुखदेव साहू, महुदा निवासी मधुकांता साहू एवं संगठन सचिव पद पर कोपडीह निवासी ओमप्रकाश साहू एवं पाहंदा निवासी हेमलता साहू निर्वाचित हुई।

विजय के बाद श्रीमती साहू ने कहा कि  “यह जीत पूरे समाज की है। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे मैं सेवा और समर्पण की भावना से निभाऊंगी। समाज की महिलाओं, युवाओं और बच्चों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। श्रीमती साहू ने निर्वाचन के पश्चात सचिव पद पर टीका राम साहू एवं कोषाध्यक्ष पद पर राधेलाल साहू को मनोनीत किया।

उनके निर्वाचन को लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वरिष्ठ समाजसेवियों ने इस परिणाम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

मौके पर मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू, महासचिव खेमलाल साहू, धनराज साहू, लालेश्वर साहू, अश्वनी साहू,पुरन साहू,मोहन साहू, किशोर साहू, टीका राम साहू, किशन हिरवानी,रामनारायण साहू, टेस राम साहू, हरिशंकर साहू, चंद्रिका साहू, कमलेश साहू, कमलेश्वरी साहू, रामाधार साहू,ताम्रध्वज साहू,कैलाश साहू, सरिता साहू,बेनीराम साहू, पीला राम साहू, राजू साहू, संजू साहू, आशीष साहू,भागी साहू, पारखत साहू, प्रहलाद साहू,गिरजानंद साहू, डॉ सुरेश साहू, राकेश साहू ,डीजेंद्र साहू, मूलचंद साहू, बलराम साहू, संतोष साहू, अर्जुन साहू, महेश गंजीर,ज्योति प्रकाश साहू,राधे लाल साहू, भरत साहू,बलराम साहू, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *