शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में गांधी जी के जीवनी पर चित्र प्रदर्शनी आयोजित

गांधी जी के जीवनी पर चित्र प्रदर्शनी आयोजित फणिकेश्वर नाथ शासकीय महाविद्यालय फिंगेश्वर में संस्था प्रमुख डॉ. सविता मिश्रा के मार्गदर्शन में महात्मा गंधी जयंती के उपलक्ष्य में गांधी जी के जीवनी पर चित्र प्रदर्शनी आयोजित किया गया।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा चित्र प्रदर्शनी महाविद्यालय के सभागार में किया गया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधि के रूप में सुश्री कविता शुक्ला एवं श्री तरूण कुमार देवांगन के द्वारा महाविद्यालय में राष्ट्रपिता गांधी जी के जन्म से उनके मृत्यु पर्यन्त विभिन्न धरनाओं का प्रदर्शन लगभग सौ से अधिक चित्रों के माध्यम से किया। गांधी जी के विभिन्न आंदोलनों एवं विचारों का छात्र-छात्राओं चित्रों के अवलोकन से अवगत हुए। छात्र-छात्राओ को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के सिद्धातों को लघु चल चित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं को मिलने वाली अजीम प्रेमजी छात्रावृत्ति के दोनो चरणों की तिथियों, आवश्यक दस्तावेज, बोनाफाइड प्रमाणपत्र के सम्भन्ध में छात्राओं को आवश्यक जानकारी दी गई।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. देवादास बंजारे ने गांधी जी के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि गांधी जी एक व्यक्तित्व ही नहीं बल्कि अपने आप में एक व्यापक विचार धारा थे, जिनके सिद्धातों पर चलकर भारत ने अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की थी। सुश्री कविता शुक्ला ने गांधी जी ने सत्य के मार्ग पर चलकर एक साधारण मनुष्य से बढ़कर महात्मा कहलाये।

वक्ता तरूण देवांगन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी ने समाज के उत्थान के लिए अपने जीवन न्यौछावर कर दिया।

छात्र-छात्राओं ने गांधी जी कि जीवन से संबंधित अपने सवाल किये जिनको जवाब वक्ताओं के द्वारा किया गया।आभार प्रदर्शन प्रो. रितेश गोलछा के द्वारा किया। कार्यक्रम में सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये संस्था प्रमुख डॉ. सविता मिश्रा ने सभी स्टॉफगणो एवं छात्र छात्राओं को शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *