तहसील साहू संघ पाटन : पांच परिक्षेत्रों में चुनावी बिगुल, तिथियां घोषित

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अंतर्गत अरसनारा, तेलीगुंडरा, जामगांव-आर, बेल्हारी एवं झीट परिक्षेत्र के आम चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी खेमलाल साहू महासचिव तहसील साहू संघ पाटन ने बताया कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार……

अरसनारा परिक्षेत्र में मतदाता सूची का प्रकाशन 4 अक्टूबर को हो चुका है। 5 अक्टूबर को नामांकन पत्रों का वितरण, जमा एवं जांच की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी, जिसके बाद वैध-अवैध नामांकन पत्रों की घोषणा, नाम वापसी और प्रत्याशियों का परिचय कराया गया। मतदान 7 अक्टूबर को होगा।

तेलीगुंडरा परिक्षेत्र : मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अक्टूबर को, नामांकन 6 अक्टूबर को तथा मतदान 9 अक्टूबर को होगा।

जामगांव-आर परिक्षेत्र : मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर को, नामांकन 8 अक्टूबर को एवं मतदान 11 अक्टूबर को होगा।

बेल्हारी परिक्षेत्र : मतदाता सूची का प्रकाशन 9 अक्टूबर को, नामांकन 10 अक्टूबर को एवं मतदान 13 अक्टूबर को होगा।

झीट परिक्षेत्र : मतदाता सूची का प्रकाशन 11 अक्टूबर को, नामांकन 12 अक्टूबर को एवं मतदान 15 अक्टूबर को होगा।

सभी परिक्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात शाम 5:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।

इन चुनावों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (पुरुष एवं महिला) तथा संगठन सचिव (पुरुष एवं महिला) पदों के लिए मतदान होगा। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा सभी स्थानों पर चुनाव पर्यवेक्षक सह पर्यवेक्षक के साथ ही साथ चुनाव संचालन समिति का गठन भी किया गया। चुनावी कार्यक्रम की घोषणा से स्थानीय साहू समाज में उत्साह और सक्रियता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *