हर्षोल्लास से मनाई विजयादशमी पर्व,,बरसते पानी में हुआ रावण दहन,

पाटन,,,नगर में विजयादशमी का पर्व  141 वा वर्ष  पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा संगठन के प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा रहे अध्यक्षत पूर्व  नपा अध्यक्ष कृष्ण कुमार भाले विशेष अतिथि के रूप में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत देवांगन  एवं सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक उपस्थित रहे

  दशहरा पर्व के मंच से ग्राम अखरा पाटन में के मूल निवासी जो बाद में देश की सीमा में रक्षा करने के लिए भारतीय सेना में सेवा देने वाले ब्रिगेडियर के सम्मानित पद में रहकर देश की सेवा करने वाले   विजय कुमार कश्यप,     कर्नल विक्रान्त देशपांडे का देश सेवा के लिए उनका सम्मान किया गया , एवं आई आई टी  दिल्ली के रिटायर्ड प्रोफेसर भगवती कश्यप का देश सेवा में रहकर ग्राम अखरा पाटन का नाम रोशन करने वाले का सम्मान किया गया

आम जन दशहरा पर्व को देखने बड़ी संख्या में पहुंचे थे व्यवस्था बेहतर रही पर लगभग सवा नौ बजे से बरसात प्रारंभ हो जाने दर्शक अपने घरों की ओर जाने लगेफिर भी बरसते पानी में रावण के पुतले का दहन कर विधिवत परम्परा का निर्वहन किया गया

विजयादशमी के दिन सुबह नगर में शेर नृत्य के माध्यम से नगर वाशियो को दशहरा पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया

स्वागत भाषण नपा अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने दिया

मुख्य अतिथि जितेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि श्री राम चंद्र जी के आशीर्वाद से भारत देश अब 2047 तक विश्व गुरु बनने के लिए अग्रसर है श्री राम चंद्र ने धर्म की स्थापना की है तो आज भी विभिन्न माध्यमों से हम आत्म निर्भर बनने की ओर आगे बढ़ रहे है श्री वर्मा ने लोगो ने दैनिक उपभोग के लिए देशी उत्पादों का उपयोग करने की अपील किया जिससे देश आत्म निर्भर बन सके

व्यास गद्दी में पंडित विजय सावर्णी,पंडित कृष्ण कुमार तिवारी विराजमान थे तो अरुण कश्यप  भजन प्रस्तुत कर आयोजन में समा बांधा इस अवसर पर नपा के सभी पार्षद एवं नगर के नागरिक एवं अन्य ग्राम से भी लोगों को उपस्थिति रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *