पाटन के मंदिरों में पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, माता के चरणों में किया नमन, प्रदेश एवं नगर की सुख-समृद्धि की कामना

पाटन। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल सोमवार को नगर पंचायत पाटन अंतर्गत स्थित विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने पहुँचे। इस दौरान उन्होंने माता जगत जननी के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों तथा नगर की सुख-समृद्धि, सौहार्द और खुशहाली की प्रार्थना की।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि माँ शक्ति की कृपा और जनता के आशीर्वाद से ही प्रदेश की प्रगति और पाटन की पहचान और भी सशक्त हुई है।

गौरतलब है कि बघेल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में पाटन क्षेत्र के कई प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार और नव-निर्माण हुआ। इन मंदिरों की भव्यता आज न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का अनुपम उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है। अलौकिक आभा से परिपूर्ण ये मंदिर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

मंदिर दर्शन के दौरान स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भी बघेल का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की दिशा में भूपेश बघेल के योगदान को याद करते हुए आभार व्यक्त किया।

पाटन के ये ऐतिहासिक मंदिर नगर की आस्था और पहचान का प्रतीक हैं। यहाँ केवल पूजा-अर्चना ही नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होता है, जिससे नगर की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को नई ऊँचाई मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *