पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के 98 इकाइयों में स्थानीय साहू समाज का निर्वाचन किया जा रहा है। इसी कड़ी में झीट परिक्षेत्र के ग्राम मोतीपुर में शनिवार को स्थानीय इकाई में पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। सभी पदों सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ जिसमें अध्यक्ष सूखचैन साहू, उपाध्यक्ष कमलेश साहू, तुमेश्वरी साहू, संगठन सचिव सुदामा साहू, हीरा साहू का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन के बाद अध्यक्ष द्वारा सचिव नागेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष ललित साहू एवं मीडिया प्रभारी लोमन साहू को मनोनीत किया गया साथ ही अन्य पदों में परिक्षेत्रीय प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण साहू, सहसचिव महिला दामिनी साहू, संयोजिका महिला प्रकोष्ठ चित्ररेखा साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक दुर्गेश साहू, प्रचार सचिव मोहन साहू एवं अन्नपूर्णा साहू को मनोनीत किया गया।
स्थानीय साहू समाज मोतीपुर में सुखचैन साहू बने अध्यक्ष
