पाटन। भारतीय जनता पार्टी दरबार मोख़ली मंडल में सेवा पखवाड़ा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत आज रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर एवं एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण कर एकात्म वाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जयंती दरबार मोख़ली विश्राम गृह में भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया।
रेड ड्रॉप ब्लड बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 27 लोगों ने अपना रक्तदान किया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों मरीजों ने अपना उपचार कराया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट वितरण कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिंहा जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर अपनी बात रखी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी कौन थे,उनका जीवन कैसा था, उन्होंने क्या कार्य किया। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन मेरा मुझमें कुछ नहीं,सब कुछ है तोर,तेरा तुझको सौंपता,क्या लागत है मोर के भाव को चरितार्थ करते हुए उन्होंने पूरा जीवन राष्ट्रहित में समर्पित कर दिया। रक्तदान का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदाता समाज के अनमोल सेवक हैं।रक्तदाता रक्तदान करके मानव जीवन के रक्षण हेतु महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर संगठन में काम कर संगठन को मजबूत करने की बात कही।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमति रमशिला साहू ने नवरात्रि की बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि समाज और राजनीति में महिलाओं को आगे आकर काम करने की बात कही।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक जी ने सभी को एक दूसरे के साथ मिलकर काम करने की बात कही और संगठन को कैसे मजबूत करे उस पर जानकारी दिया।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने दिया।मंच संचालन निवृतमान मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने किया। कार्यक्रम का आभार एवं समापन मंडल महामंत्री डॉ.सुरेश साहू ने किया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में जिला महामंत्री दिलीप साहू जी,जनपद अध्यक्ष श्रीमति कीर्ति नायक ,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमति हर्षा चंद्राकर,जिला मंत्री नवीन पवार, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजन जोसफ, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद बघेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर,पार्षद केवल देवांगन, जनपद सदस्य भास्कर वर्मा,भावना निषाद ,कुसुमलता आडील,सीता निषाद,रामसुमेर ठाकुर,चंद्रिका साहू, मंडल महामंत्री भागवत सिंहा, आशीष बंछोर,नीलमणि साहू,राजू वर्मा,वासु वर्मा,मुकुंद विश्वकर्मा ,कृष्णा साहू,सरस्वती साहू,मंजू साहू,भगवती साहू, संगीता शर्मा,ज्योति ध्रुव,येगवेंद्र साहू,मुकेश साहू,संदीप बंछोर, रामचंद्र वर्मा, दानेश्वर वर्मा, मनहरण साहू,पुष्कर साहू,रामकुमार बंछोर, नंदकुमार बंछोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
