उतई। नगर पंचायत उतई के नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू के जन्मदिन के अवसर पर 26 सितंबर को नगर के विश्राम गृह प्रांगण में सुबह 7.30 बजे पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, नगरवासी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ही जनसेवा को बढ़ावा देना है।
नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू ने अपने जन्मदिन पर कहा कि “पेड़-पौधे लगाना पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है और समाजसेवा ही जीवन का सच्चा उद्देश्य है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाए और दूसरों की मदद करे, तो समाज और प्रकृति दोनों मजबूत होंगे।”
