विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स विधान सभा अध्यक्ष डा रमन सिंह से सातवें वेतन मान के हिसाब से पेंशन आदेश जारी करवाने के लिए लगाई गुहार-

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीय पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्र और सचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त विश्वद्यालयीन कर्मचारियों को तीन टर्म के 15 वर्षो तक मुख्य मंत्री रहे डा रमन सिंह के कार्य काल में डी ए आदि के लिए कभी भी आंदोलन आदि नहीं करना पड़ता था इसी बात को ध्यान में रख कर डा रमन सिंह जी को सातवे वेतन मान लागू करवाने / आदेश जारी करवाने के लिए ज्ञापन पत्र सौपा गया उक्त पत्र देने के लिए प्रदीप कुमार मिश्र, शिरिष त्रिवेदी, राकेश शुक्ला और अलख राम साहू गए थे l विदित हो कि 1/1/2016 से सातवां वेतनमान डा रमन सिंह के कार्य काल में ही लागू हुआ है सातवें वेतनमान का वेतन लेते हुए सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को छठवें वेतन मान के आधार पर पेंशन निर्धारण करते हुए पेंशन दिया जाता हैं जोकि किसी भी दृष्टिकोण से न्यायोचित नहीं है

इसी बात को ध्यान में रख कर विश्वद्यालयीन कर्मचारियों ने आज 17 सितम्बर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वीं जन्मदिन की शुभकामना देते हुए पत्र प्रेषित किया है इसके साथ साथ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2025 को 25 वीं वर्षगांठ की ” रजत जयंती ” के शुभावसर पर ” छत्तीसगढ़ के विश्वद्यालयीन पेंशनर्रों को सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन देने हेतु पेंशन आदेश छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर 2025 के पूर्व पेंशन आदेश जारी करवाने के लिए ” मोदी के गारंटी की गारन्टी ” के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया विष्णु देव साय से निवेदन करते हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य के विश्वद्यालयीन पेंशनर्रों के लिए राज्य दिवस 01 नवम्बर 2025 को 25 वीं वर्षगांठ मनाएं जाने के पूर्व पेंशन आदेश जारी करने की कृपा करें l मोदी वन नेशन वन इलेक्शन के तर्ज पर काम कर रहे हैं इसी तारतम्य छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया आदरणीय विष्णु देव साय जी से निवेदन करते हैं कि ” एक राज्य एक समान समस्त कर्मचारियों पेंशन ” दिया जाये शासकीय कर्मचारी, अर्धशासकीय कर्मचारी और निगम मंडल के कर्मचारियों के बीच आपसी भाईचारा बने रहे मन मुटाव और विद्वेष ना फैले l

ज्ञातब्य हो कि सातवा वेतन मान लागू होने के पूर्व के कर्मचारियों यथा 31/12/2015 तक सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ शासन ने सातवें वेतनमान के आधार पर पेंशन आदेश जारी कर पेंशन प्रदान कर रहा है ,

जबकि इन कर्मचारियोंने एक दिन का भी वेतन सातवें वेतन मान के आधार पर नहीं लिया है इन्ही कर्मचारियों के भाँति इन्ही नियमों और प्रावधानों के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के विश्वद्यालयीन कर्मचारियों के लिए हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया विष्णु देव साय पेंशन आदेश शीघ्र जारी कर कर्मचारियों के बीच समरसता , सौहार्द पूर्ण वातावरण तैयार कर एक मिशाल पेश करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *