ग्राम सातरा में पोषण माह  कार्यक्रम के तहत् ” बच्चों का  फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और पोषण मेला” का आयोजन

ग्राम सातरा सेक्टर सातरा  महिला बाल विकास विभाग, परियोजना पाटन में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.जांबूलकर और परियोजना अधिकारी पाटन श्रीमती छाया वर्मा की मार्गदर्शन में पोषण माह  कार्यक्रम के तहत् ” बच्चों का  फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और पोषण मेला” का आयोजन किया गया। ।

कार्यक्रम में  पर्यवेक्षक श्रीमती नम्रता तिवारी, जनप्रतिनिधि और मीना शर्मा, शीला रानी, लता साहू, नर्मदा साहू, उर्मिला, लोहेश्वरी आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताएं उपस्थित थे ।

पोषण स्वास्थ्य और  गर्भावस्था के दौरान स्वयं माता के साथ साथ परिवार के सहयोग की आवश्यकता पर चर्चा और रेडी टू ईट का महत्व और उपयोग और भाजी में क्या पाए जाते हैं और उसकी महत्व की विस्तृत  जानकारी  दी गई ।

पोषण माह_पोषण मेला में  व्यंजन प्रदर्शनी किया गया और पूरे गांव में जागरूकता हेतु रैली निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *