पाटन। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत ग्राम महुदा पंचायत में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सहित जनपद सदस्य दामिनी साहू, मधुकांता साहू, खुमेश्वरी साहू, स्वीटी सोनवानी एवं गीता ने पौष्टिक भोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने तेल व चीनी की अधिक खपत से होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी देते हुए इनके सीमित उपयोग पर जोर दिया।
गांव के वरिष्ठ नागरिक भुवन साहू ने मिक्स दाल से मिलने वाले पोषण की जानकारी दी। वहीं बलराम साहू व तुलेश्वर साहू ने रेडी टू ईट आहार की गुणवत्ता एवं इसके उपयोग के विषय में विस्तार से बताया।
ग्रामीण महिलाओं द्वारा रेडी टू ईट से तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर भूपेंद्र साहू, कीर्तन साहू, विशाखा पटेल, शारदा साहू, राजेश्वरी साहू, भगवती साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
