दुर्ग। लॉकडाउन खुलने के बाद शुक्रवार से ओपन स्कूल की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड के परीक्षा के असाइनमेंट का वितरण किया जाएगा। सभी ओपन स्कूल एग्जाम सेंटर में यह असाइनमेंट का वितरण किया जाएगा। असाइनमेंट सुबह 11 बजे से 4 बजे तक वितरण किया जाएगा। असाइनमेंट लेने के लिये विद्यार्थी को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। साथ ही असाइनमेंट दो दिनों में तैयार कर पुनः जमा करना अनिवार्य है। इसे लेने प्रवेश पत्र के साथ अधिकृत पहचान पत्र की मूल प्रति आआधार कार्ड जरूर साथ लेकर आयें। साथ ही छात्र छत्राओ को सोशल सिस्टेनसिंग का पालन करना एवं मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा।
