पाटन। विधानसभा क्षेत्र के पहंदा (अ) स्थित सरस्वती शिशु मंदिर एवं एकलव्य खो-खो संघ की बहनों ने एक बार फिर मध्य क्षेत्र (SGFI) खो-खो प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित की। लगातार छठे वर्ष टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गाँव का नाम रोशन किया।
इस वर्ष जांजगीर-चांपा में आयोजित मध्य क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहंदा (अ) की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही आगामी 8 से 11 नवम्बर तक हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए टीम ने अपनी जगह पक्की कर ली है।
टीम की कप्तान कुमकुम देवांगन और उप कप्तान प्राची यादव के नेतृत्व में जाह्नवी यादव, लक्ष्मी साहू, अंकिता साहू, हेमा ठाकुर, नूतन ठाकुर, रितिका ठाकुर, जाह्नवी वर्मा, तान्या ठाकुर और गीतांजलि साहू ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चेलाराम साहू ने बताया कि विगत 6 वर्षों से सरस्वती शिशु मंदिर, पहंदा (अ) की टीम लगातार विद्या भारती (SGFI) मध्य क्षेत्र खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करती आ रही है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर सांसद एवं एकलव्य खो-खो संघ के संरक्षक विजय बघेल, योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा, पूर्व जनपद अध्यक्ष हर्षा लोकमणी चंद्राकर, जनपद सभापति प्रणव शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, सरपंच इसरावती ठाकुर, सरपंच रवि सिगौर , सरपंच मोहन लोधी, सरपंच थानेश्वर यदु ,स.शि.म.पहंदा अ के अध्यक्ष चेतन देवांगन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू , राजेंद्र साहू, जगदीश वर्मा , बिसरूराम कुर्रे, चंद्रकुमार साहू, नरोत्तम साहू , मीनाक्षी साहू, प्रिया यादव, हुलसी देवांगन, दयावती सेन,अंजू साहू, खिलेश्वरी कटरे, हुलासा निषाद, गूंजा साहू , वामिनी साहू , गौरी ठाकुर , टिकेश्वरी कौशल, धामिन साहू , दामिनी साहू एवं एकलव्य खो खो संघ के अध्यक्ष टीकाराम साहू, उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू ,भारत साहू, विश्वकर्मा पाल, अनुज साहू, होरीलाल यादव, हरिराम यादव, बिसालिक साहू, रामकुमार साहू,भूपेंद्र साहू, विजय यदु, मेघनाथ साहू , प्रशिक्षक गजेन्द्र यादव, सहायक प्रशिक्षक वेदप्रकाश पटेल, अमरकांत देवांगन, पवन साहू, पवन कुमार मानिकपुरी, मोहित पाल, हरीश निषाद, गीता साहू , डॉली ठाकुर, मानसी ठाकुर, डॉली यादव, कंचन साहू, अंजली यदु एवं प्रधानाचार्य चेलाराम साहू ने खिलाड़ियों के उत्कृष प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
