पाटन में तीन दिन सारगर्भित, भगवती ज्ञान युक्त आध्यात्मिक श्री कथा ज्ञान यज्ञ का श्रवण लाभ मिलेगा




पाटन। प्रभु श्री राम स्वरूप जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्रचार्य महाराज, दक्षिण पीठाधीश्वर, नानिज धाम,रत्नागिरी,महाराष्ट्र के असीम कृपा पात्र शिष्य और प्रवचनकार भूषण श्री रोहित मोडे जी के द्वारा भगवान रामानंदाचार्य नरेंद्रचार्य द्वारा लिखित श्री लीलामृत ग्रन्थ पर आधारित तीन दिन 17, 18 एवं 19 सितंबर को कृषि उपज मंडी, सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र के सामने,पाटन में प्रवचन किया जाएगा।
वैदिक परंपरा की धरोहर, सनातन संस्कृति के 18 पुराणों से ज्ञान युक्त श्री कथा अपने आप में सात्विक ज्ञान का महासागर है। जिसका श्रवण करना जीवन में अनोखा और परम सुखदायक, नीति युक्त जीवन जीने का ज्ञान , सत्य और सात्विक अनुभूति प्राप्त करने का अवसर आया है। इस कार्यक्रम में रामानंदाचार्य नरेंद्रचार्य जी की दिव्य चरण पादुका का दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में तीनों दिन दिव्य रासलीला भी होगी एवं प्रसादी वितरण भी रहेगा।
जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्रचार्य जी अपने भक्तों एवं अनुयाइयों की समस्याओं के समाधान के साथ ही मानव कल्याण तथा समाज कल्याण के अनेक उपक्रम जगद्गुरु नरेंद्रचार्य महाराज संस्थान के अंतर्गत चलाए जाते हैं, जिसमें निःशुल्क स्कूल एवं कॉलेज, महिला और पुरुषों के लिए निःशुल्क वेद पाठशाला, राजमार्गों में दुर्घटनाग्रस्त लोगों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस, देहदान एवं अवयव दान प्रमुख है। पाटन के ठाकुराइन टोला में रामानंदाचार्य की उप पीठ बनाने जा रही है।
तीन दिन की श्री कथा में रामानंदाचार्य नरेंद्रचार्य जी के स्फूरण से ही सबका कल्याण होगा। एक बार 3 दिवसीय श्री कथा ज्ञान यज्ञ के द्वारा श्रवण भक्ति करते हुए, अपने जीवन की समस्याओं के समाधान के साथ असीम पुण्य और गुरु आशीष का लाभ प्राप्त करें। कार्यक्रम के पहले दिन श्री महामाया मंदिर से बस स्टैंड होते हुए कार्यक्रम स्थल तक शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *