भाजपा दरबारमोखली मंडल में सेवा पखवाड़ा सप्ताह “स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुरुआत ग्राम मर्रा से होगा


पाटन। भारतीय जनता पार्टी दरबार मोख़ली मंडल द्वारा 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं शास्त्री जी जयंती तक मनाया जाएगा। मोदी जी के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत ग्राम मर्रा के उप स्वास्थ केंद्र और शिव मंदिर प्रांगण की साफ सफाई सुबह 7 बजे से होगी। तत्पश्चात माननीय प्रधानमंत्री जी का 75 वीं जन्मदिवस को 75 दीपक जलाकर एवं केक काटकर बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि के रूप में जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमति दिव्या कलिहारी जी एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू करेंगे। इसकी जानकारी महामंत्री डॉ. सुरेश साहू एवं सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रभारी आशीष बंछोर एवं मुकुंद विश्वकर्मा ने दी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन अपना पावन उपस्थिति अवश्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *