खबर हेमंत तिवारी,,,,,✍️✍️✍️
राजिम /जंगल छोड़ गांव की ओर रुख कर रहे जंगली जानवरों का साफ संदेश हमारा जंगल तुमने बर्बाद कर दिया अब हम कहा जाए।बीते कुछ सालों में जिस तरह हाथियों ,भालू तेंदुआ जैसे अन्य जंगली जानवरों का हमला होना साफ संदेश है।देखा जाय तो गरियाबंद वन मंडल के लगभग सभी वन परिक्षेत्र में यह देखा जा रहा।

इसी तरह एक बार फिर बीती रात एक तेंदुवे ने अपने बच्चे के साथ एक मुर्गा फार्म में हमला कर लगभग,160 नग मुर्गियों को मौत के घाट उतार दिया है।,यह घटना वन परिक्षेत्र कार्यालय फिंगेश्वर के ग्राम सोरिद खुर्द के पास बने मुर्गा एक फार्म का है।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया। तो वही इस बात की पुष्टि पद चिन्ह के आधार पर वन विभाग ने मादा तेंदुवा और उसके बच्चे की होने की,, की है।घटना के बादवन विभाग मृत मुर्गियों को दफनाने में जुटी गई।

तो वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को तेंदुवे से अलर्ट रहने अपील की है।इस तरह आय दिन जंगली जानवरों का इस तरह गांव और शहर की ओर पलायन का जिम्मेदार खुद इंसान ही है । जो जंगलों में अतिक्रमण कर रहा और पेड़ पौधे की कटाई कर इनके परम्परा गत आवास के साथ छेड़खानी कर रहा है।
