भिलाई में छठवीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता, तीसरे दिन प्रतिभागियों ने दिखाया कौशल

  • प्रतिभागियों ने पारंपरिक और नवीन आसनों से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

भिलाई। अग्रसेन भवन, सेक्टर-6, भिलाई में आयोजित छठवीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के तृतीय दिवस में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट योगाभ्यास प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न राज्यों से आए प्रतियोगियों ने पारंपरिक एवं नवीन योगासनों का प्रदर्शन कर न केवल अपनी योग साधना का परिचय दिया बल्कि दर्शकों को भी योग के महत्व से अवगत कराया।इसके पश्चात कार्यक्रम के अतिथि आई.पी.एस.रामगोपाल गर्ग सुरेश कौशिक भाजपा जिलाध्यक्ष,ईश्वर उपाध्याय समाजसेवी,सरस बर्मन पर्यावरण मित्र,प्रदीप बाकलीवाल,द्वारा हैंड बैलेंस व्यक्तिगत में नितिन पावले महाराष्ट्र स्वर्ण पदक, ऋषभ चटर्जी वेस्ट बंगाल से रजत पदक,अभिनेश कुमार तमिलनाडु से कांस्य पदक,बैक बैंड व्यक्तिगत में अलका कुमारी पेरीवाल पंजाब स्वर्ण पदक,पूर्व किनारे महाराष्ट्र रजत पदक, साक्षी कुमारी बिहार कांस्य पदक प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता मे आर्टिस्टिक पेयर में लिटन दास बंगाल,मित कुमार गुजरात , इरफान गुलजार जम्मू कश्मीर व ट्विस्टिंग बॉडी 18 से 28 अयूब वर्ग में शाह कृष गुजरात,किशन देवनाथ त्रिपुरा,राहुल चक्रधारी छत्तीसगढ़ से भाग लिया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से रचित कौशिक कोषाध्यक्ष योगासन भारत,श्रेयस मार्कण्डेय टी.एस.आर.,बीना त्रिपाठी निज सहायक के मार्गदर्शन व निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों की लचक, संतुलन, अनुशासन एवं प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान सभागार में उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर आई.पी.एस.रामगोपाल गर्ग ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है और इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ युवाओं को न केवल स्वस्थ जीवनशैली की ओर अग्रसर करती हैं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की योग परंपरा को सशक्त बनाती हैं।
तृतीय दिवस की प्रतियोगिता में अनूप बंसल सरंक्षक, गोस्वामी जयंत विष्णु भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन,खिलेंद्र साहू मीडिया प्रभारी,शैलेंद्र प्रभारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग एसोसियेशन,भानु साहू सह राज्य प्रभारी युवा भारत,भोजेंद्र साहू,डी.के.देवांगन,धीरेन्द्र वर्मा,अभय खनंग,नीतू गुप्ता,सुधा सोनी,आर पी शर्मा,नरेंद्र पटेल,आनंद सिंह,उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *