व
रायपुर। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी श्री मुकेश अहलावत विधायक, छत्तीसगढ़ का व्यापक दौरा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया कि वे जोन वार संगठनात्मक बैठक लेकर प्रदेश सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में चुनावी वादों व नरेंद्र मोदी के गारंटी के विरुद्ध किए जा रहे जन विरोधी कार्यों तथा शिक्षा स्वास्थ्य पानी बिजली की गिरते स्तर पर पदाधिकारियों कार्य कर्ताओं का विस्तृत मार्गदर्शन करेंगे। जिसमें प्रदेश में जारी एनएचएम आंदोलन के संबंध में भी समीक्षा करेंगे।
श्री झा ने बताया है कि 11 सितंबर को बिलासपुर जांजगीर लोकसभा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक अकलतरा में सम्पन्न हुई, जिसमें हजारों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। इसी कड़ी में 12 सितंबर को दुर्ग जोन में दुर्ग व राजनांदगांव लोकसभा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न हुआ। आज 13 सितंबर को रायपुर जोन जिसमें रायपुर महासमुंद लोकसभा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की प्रातः 11 बजे शंकर नगर बीटीआई मैदान स्थित सिंधु भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
आप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, महासचिव एवं प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, उत्तम जायसवाल, तेजेंद्र तोड़ेकर, नंदन सिंह,देवलाल नरेटी,एम एम हैदरी,अजीम खान, संतोष कुशवाहा, परमानंद जांगडे, दुर्गा झा, आदि ने कल सिंधु भवन में अधिक से अधिक संख्या में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।
