खबर हेमंत तिवारी
गरियाबंद (राजिम)/ जिले के मैनपुर क्षेत्रान्तर्गत राजाडेरा–मटला पहाड़ियों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5.22 करोड़ के इनामी 10 नक्सली मारे गए। इनमें माओवादी संगठन के बड़े नेता भी शामिल हैं।मारे गए नक्सलियों में,, मोदेम बलालकृष्ण उर्फ मनोज (सेंट्रल कमेटी सदस्य), प्रमोद उर्फ पांडना (ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य), विष्णु उर्फ जाडा बैक्टर (ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य) जैसे शीर्ष नक्सली शामिल हैं।

इनके अलावा अन्य 7 माओवादी भी ढेर किए गए।,,,सुरक्षाबलों का संयुक्त अभियानवरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ई-30, एसटीएफ, सीआरपीएफ व कोबरा 207 बटालियन की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान चलाया था।11 सितंबर की सुबह 8 बजे से शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों ने पहले घात लगाकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए माओवादियों को ढेर कर दिया।,,,बरामद हथियार और सामग्रीघटना स्थल से एके-47, इंसास, एसएलआर, जैस ऑटोमैटिक हथियार सहित कुल 10 हथियार और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री जब्त की गई है।

,,,,मारे गए नक्सलियों की सूची1. मनोज उर्फ मोदेम बलालकृष्ण उर्फ शंकर – सेंट्रल कमेटी सदस्य2. प्रमोद उर्फ पांडना – ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य3. विष्णु उर्फ जाडा बैक्टर – ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य/टेक्निकल टीम प्रभारी4. समीर – डिवीजन 06 सदस्य5. रंजित पति इम्मल – सीपीआई माओवादी6. बनिला – पीएलजीए7. सुनिता उर्फ भीमी – पीएलजीए/सीपीआई माओवादी8. विक्रम उर्फ नंदे उर्फ मंजु – एसएलजी9. उमेश पिता सुकुल – एसीएमसीसी टीम–हिड़मा कमांडर/बीआईपीएलजीए डिवीजन पीएलजीए10. बिसाला – बीआईपीएलजीए डिवीजन पीएलजीए,,,,शहादत और वीरता का उदाहरणलगातार फायरिंग के बीच सुरक्षाबलों ने साहस और वीरता का परिचय देते हुए 10 माओवादियों को मौत के घाट उतारा। इस सफलता को नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
