महिला की मौत के बाद सरकारी अस्पताल में बवाल, ग्रामीण ने डॉक्टर का कॉलर पकड़ा

पाटन: ग्राम पंदर में रहने वाली प्रीति वर्मा की मौत के बाद सरकारी अस्पताल में हड़कंप मच गया। परिजनों ने महिला के शव को अस्पताल लाया, जहां मृतका के मायके और ससुराल दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, अचानक मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी बेटी के गले पर चोट के निशान हैं। इसके बाद अस्पताल में बहसबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान पंदर के एक ग्रामीण ने आक्रोश में आकर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर का कॉलर पकड़ लिया।

कई देर तक चली बहस के बाद बीएमओ डॉ.बी. कठौतिया ने मामले को शांत कराया। पाटन पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

बताया गया कि बड़ी संख्या में लोग पहले पाटन अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद डॉक्टर से बहसबाजी के बाद शव को मर्चुरी ले जाया गया। पाटन तहसीलदार की मौजूदगी में खंड चिकित्सा अधिकारी बी. कठौतिया द्वारा मृतका का पीएम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *