कार्य परिषद में स्वीकृति उपरांत 30 दिनों में भी रवि वि वि के सेवानिवृत कर्मचारियों के भुगतान को रोके रखने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्य वाही करने की मांग,,विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति

रायपुर,, विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र

एवं सचिव शिरीष त्रिवेदी ने बताया कि पंडित रवि शंकर शुक्ल वि वि से सेवानिवृत हुए पूर्व कुलपति, डा यस के पांडे का 1115640/ रु कुलसचिव श्रीमती इंदु अनंत का सी पी एफ 7063013/ रु दो माह और विभागाध्यक्ष डा ब्यास दुबे 4283142/ रु और पवन यादव सी पी एफ का पांच माह के साथ साथ उप कुलसचिव अंता राम चौरे का सी पी एफ 508937 / रु और अर्जित अवकाश नगदीकरण 1167696/ रु डेढ माह से रोक कर रखा गया है ऐसे अधिकारी वि वि में अहम पदों में कार्य करते हुए वि वि से सेवानिवृत हुए हैं

ऐसे लोगों ने अपने वेतन से अपने और अपने परिवार के लिए सी पी एफ की राशि प्रत्येक माह कटवा कर जमा करते हैं कि सेवानिवृति के उपरांत उन्हे उसके द्वारा जमा किये गए पैसे एक मुश्त और एक साथ सेवानिवृति माह में ही मिलेंगे l ऐसा ही प्रकरण डा मीता झा सेवानिवृत विभागाध्यक्ष को आज लगभग दस माह हो रहे हैं ना सी पी एफ मिला और ना ही अर्जित अवकाश नगदीकरण मिला है जबकि ये वि वि का मकान भी खाली कर दी हैं इसके बाद भी भुगतान वि वि रोके रखा है यह समझ से परे है वि वि को अभी नेक ग्रेडेशन मे A+ मिला है इसमें वि वि के नियमित और इन सेवानिवृत कर्मचारियों का 30 से 40 वर्षों से लगातार अपने पारिवातिक और सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए वि वि के हित में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से किये गए कार्यों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता इस ग्रेडेशन मे इनका भी अहं योगदान है वि वि के जिम्मेदार अधिकारीयों को समय समय पर उपरोक्त मुद्दों को लेकर स्मरण कराने के बावजूद किसी भी प्रकार की कार्यवाही की पहल नहीं किये जाने की निंदा करते हैं वर्तमान कुलपति जी दो वर्ष और कुलसचिव जी को आये अभी तीन माह ही हुए हैं ये समय समय पर शासन द्वारा बदले जाते हैं l सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवानिवृति तिथि / माह में उनको उनका सी पी एफ और अर्जित अवकाश नगदीकरण की राशि मिलने मे चार से दस दस माह तक रोके रखने के लिए संबंधित जिम्मेदार कुलपति / कुलसचिव / वित्त नियंत्रक से भविष्य निधि के लिए मिलने वाले ब्याज दर से ब्याज वसूल कर सेवानिवृत कर्मचारियों को दिया जाय इसकी मांग करते हैं l

वर्तमान में 13 अगस्त को कार्य परिषद की स्वीकृति मिलने के बाद भी एक एक माह तक भुगतान रोके रखने के लिए जिम्मेदार कुलपति / कुलसचिव / वित्त नियंत्रक पर कड़ी कार्य वाही करने की मांग मुख्यमंत्री और राज्यपाल एवं कुलाधिपति के साथ साथ उच्च शिक्षा मंत्री और कार्य परिषद के समस्त सदस्यों से सेवानिवृत कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मिलकर अपनी समस्या रखते हुए शिकायत पत्र सौपेंगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *