भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर में सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन

जामगांव आर :/- प्रदेश भाजपा एवं जिला भाजपा नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक “सेवा पखवाड़ा” मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर द्वारा मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता जिला भाजपा मंत्री दुर्ग रोहित साहू रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा को समर्पित है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सेवा पखवाड़ा के दौरान समाज के अंतिम छोर तक सेवा और सहयोग का संदेश पहुँचाया जाए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान सेवा, संगठन और समर्पण में निहित है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल स्तर पर स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति जागरूकता तथा सामाजिक उत्थान से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, निर्मल जैन, सेवा पखवाड़ा संयोजक जिनेश जैन, सह संयोजक लुभम बंछोर, प्रदेश कोषाध्यक्ष मछुवारा प्रकोष्ठ नेतराम निषाद, गायत्री यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता लालेश्वर साहू,पुर्व् मंडल अध्यक्ष धनराज साहू, भाजयुमो दक्षिण पाटन अध्यक्ष नारद साहू जनपद सभापति रवि सिन्हा,जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ रूपसिंह सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल साहू,अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय नरेश केला,अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति भगवान सिंह, मनीष जैन, श्रीकांत चंद्राकर, ,बेनीराम साहू,यशवंत यादव,कामता प्रसाद साहू, आष्करण जैन,अंगगेश्वर साहू,संजू साहू,परमेश्वर चक्रधारी, द्रोण चंद्राकर, अभिषेक सेन,मुकेश साहू, हर्ष साहू, प्रवीण वर्मा, मेघनाथ सागरवंशी, अरविंद साहू, अरुण चंद्राकर,रेवा राम साहू, देवेंद्र साहू, ललित धनकर, किरण यादव, यशवंत साहू सरपंच जरवाय, ,मुकेश साहू उपसरपंच, बेनी राम साहू , अरविंद साहू,नारद साहू, भरत निर्मलकर, कामता प्रसाद साहू, सुरेश साहू, अरुण चंद्राकर, दिनेश नगरिया, मुकेश साहू,नारद पाल, तीरथ पटेल, भानु प्रताप साहू, लक्ष्मण कोठारी, प्रेमिन साहू, ललिता साहू तथा बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *