खबर हेमंत तिवारी,,,,,,,,,
राजिम(पाण्डुका)प्रतिभाएं केवल निजी नहीं वरन समाज और राष्ट्र की धरोहर हैं।गरियाबंद जिले का ऐतिहासिक पुरातात्विक स्थल तथा संन्यासी श्री श्री 1008 संत सिया भुवनेश्वरी शरण की तपोस्थली सिरकट्टी आश्रम के गोद में बसे ग्राम कुटेना ने फिर से अपनी एक नई पहचान बनाई है| इस गांव की निवासी तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय आसरा में कार्यरत शिक्षिका ओमेश्वरी साहू को उनके सृजनात्मक शैक्षिक जिम्मेदारियों के बेहतर परिणाममूलक उपलब्धियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी वर्ष दिए जाने वाले सर्वोच्च राज्य शैक्षिक पुरस्कार 2025 हेतु चयन किया गया है|

*बेहतर परिश्रम की सुगंध औरों को देती है प्रेरणा*
अपने गांव के शासकीय विद्यालय से पढ़कर निकली ओमेश्वरी में बचपन से ही प्रतिभा छुपी हुई थी| एक शिक्षित परिवार से आकर गृहस्थी सम्हालते हुए अपने शिक्षकीय सेवा में सतत रचनात्मक कार्यों के माध्यम से उत्कृष्ट राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभा रही है|
*गरियाबंद जिले में नवाचारी शिक्षण एवं पर्यावरण सरंक्षण में आसरा विद्यालय अनुकरणीय*
गरियाबंद जिले के विकासखंड छुरा के शासकीय प्राथमिक शाला आसरा में कार्यरत शिक्षिका ओमेश्वरी साहू को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी गतिविधियों एवं पर्यावरण संरक्षण में विशेष अभिरुचि है। श्रीमती साहू द्वारा लगातार बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप रोचक शिक्षण गतिविधि के माध्यम से पढ़ा रही है। इसके साथ ही उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण,बाल कैबिनेट का सफल क्रियान्वयन किया गया है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विशेष थीम ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत बाल कैबिनेट के नेतृत्व में 19 पौधे को बिना बाउंड्री के सुरक्षा एवं सरंक्षण प्रदान कर सभी को पूर्ण पेड़ बनने तक देखभाल किया जा रहा है। *उपलब्धि से गदगद हैं ये खास तीन गांव, मिल रहा बधाई*कहा जाता है कि बेटी दो परिवार, दो पीढ़ियों, दो गांवों की संस्कृति को जोड़ने वाली ईश्वरीय शक्ति होती हैं| ओमेश्वरी साहू ने इस उक्ति को एक कदम आगे बढ़कर अपने शिक्षकीय कर्तव्य के जरिए तीन गांवों को गौरवान्वित होने का अवसर दे दिया है| उनके इस उपलब्धि पर उनके मातृ ग्राम धुरसा तथा निज गांव कुटेना के परिवार के साथ-साथ सहपाठी साथी संगी, ग्रामवासी व सेवारत ग्राम आसरा के विद्यार्थीगण, विद्यालय परिवार, पालकगण, प्रबंधन समिति, जनप्रतिनिधि, शिक्षक समुदाय सहित गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर, जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला , सांख्यिकी अधिकारी श्याम चंद्राकर, एपीसी मनोज केला, छुरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल.मतावाले, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक हरीश देवांगन, ईश्वरी कुमार सिन्हा (राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2018 प्राप्त शिक्षक धुरसा), भागचंद चतुर्वेदी प्रधानपाठक, डॉ खिलावन साहू राजिम, सुरेन्द्र साहू धुरसा, जितेन्द्र साहू पोंड संकुल समन्वयक ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
