झाडमोखली में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण…..महिला जागृति शिविर व गोद भराई का आयोजन

रानीतराई। ग्राम पंचायत रगकठेरा के आश्रित ग्राम झाड़मोखली में आंगनवाड़ी का लोकार्पण हुआ जिसमें महिला बाल विकास पाटन द्वारा गोद भराई व मितानिन दीदीयो का सम्मान सहित बच्चों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम आयोजित की गई।
महिला बाल विकास पाटन के तत्वावधान में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन कीर्ति नायक अध्यक्षता कमलेश वर्मा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य नोमिन ठाकुर, जनपद सदस्य रश्मि वर्मा, सुलोचना चंदनिहा सरपंच डिडगा, ममता राजू मेश्राम सरपंच रगकठेरा के कर कमलो मे हुआ ।

कार्यक्रमों में हुआ महिला बाल विकास परियोजनाअधिकारी छाया वर्मा ने महिला विकास विभाग के योजनाओं को प्रमुखता से बताया उन्होंने कुपोषण संबंधित समस्याओं को भी अवगत किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायक ने कहा कि सरकार सभी वर्गों को ध्यान में रखकर विकास कार्य की जा रही है जिसमें ग्राम में आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए भव्य भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता ने छोटे बच्चों को देखभाल की जाती है भवन सर्व युक्त बनने से पढ़ाई के साथ खेल कूद करने से कुपोषण से भी मुक्ति मिलेंगे।
रश्मि वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी के सहायिका कार्यकर्ताओं द्वारा छोटे बच्चों का देख रेख करते हैं एवं गांव के गर्भवती महिलाओं को भी ध्यान में रखकर उनकी पोषण से संबंधित लोगों की जानकारी देते हैं। महिलाओं को घर के साथ साथ आस पास की सफाई में विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का आभार कंचन महेश्वरी परियोजना अधिकारी ने की सचालन राधे कृष्ण यादव ने की उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य अनुपम घोष रामकृष्ण ताम्रकार ,भेद प्रकाश वर्मा , पारख साहू , समीर साहू जनक साहू बृज लाल चन्दनीहा, भारत विशाल वर्मा सुरेश वर्मा नीरा सतोषी, जयंती पार्वती पुष्पा केवरा रानी सहित असोगा परिक्षेत्र के आंगनबाड़ी के कार्यकता व सहायिका भारी सख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *