दरबार मोख़ली मंडल में “सेवा पखवाड़ा” कार्यशाला संपन्न हुआ

पाटन। भाजपा दरबार मोख़ली मंडल द्वारा विश्राम गृह में “सेवा पखवाड़ा 2025” को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल स्तरीय कार्यशाला में जिला अध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा साजन जोसफ , जनपद अध्यक्ष श्रीमति कीर्ति नायक ,पूर्व संयुक्त मंडल अध्यक्ष शरद बघेल ,मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू सम्मिलित हुए।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने स्वागत भाषण दिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष शरद बघेल ने भी अपने उद्बोधन में मोदी जी की देश के प्रति समर्पण के साथ कार्यशैली और सेवा पखवाड़ा से संबंधित मार्गदर्शन दिया।


अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसफ ने सेवा पखवाड़ा 2025 पर अपना विस्तार पूर्वक जानकारी साझा किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17सितंबर से गांधी जयंती 2अक्टूबर तक पूरे देश भर में “सेवा पखवाड़ा” मनाकर सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित करना है। जिसमें स्वच्छता, वृक्षारोपण,रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर,खेलकूद प्रतियोगिता और चित्रकला जैसे गतिविधियां आयोजित जिला और मंडल स्तरीय करने की बात कही।साथ ही भाजपा संगठन और सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली गतिविधियों को सहयोग और समर्थन करने की बात कही।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री डॉ.सुरेश साहू,भागवत सिंहा,देवेंद्र साहू सहकोषाध्यक्ष,गोलू चंद्राकर मीडिया प्रभारी,मुकुंद विश्वकर्मा कार्यक्रम सहप्रभारी,सोसायटी अध्यक्ष दानीराम वर्मा, अंगेश्वर सिंहा,संतोष घिरवानी,प्रेमलाल साहू,बलभद्र सिंह वर्मा,कार्यालय मंत्री रामचंद वर्मा,सहकार्यालय मंत्री रमेश बंछोर,रामसुमेर ठाकुर,पुष्कर साहू, पालू साहू,मुन्ना पाल,मनहरण साहू,राकेश आडील,भोजेन्द्र साहू,मनेंद्र वैष्णव,आत्माराम साहू,राजेंद्र साहू,परसुराम साहू,रमेश साहू, होरी वर्मा,डोमन लाल साहू,आकाश कामडे,कमल बंछोर,मोहित साहू सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *