शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का प्रथम पाटन आगमन, सरपंच संघ ने किया भव्य स्वागत


पाटन। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के प्रथम पाटन आगमन पर सरपंच संघ के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। सरपंच संघ के अध्यक्ष विनय चंद्राकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं नारों के बीच मंत्री यादव का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पाटन की जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और शिक्षा व्यवस्था के उत्थान के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे। मौके पर मुख्य रूप से लीना साहू , प्रियालता महिपाल, चंद्रिका साहू, डोनेश्वर साहू, रोशन वर्मा, यशवंत साहू, आतिश सपहा, मनोज पटेल, रेखराम साहू, संतराम कुंभकार, राजू साहू, राजू वर्मा, गोलू चंद्राकर, नीलू वर्मा,, चेतन चंद्राकर, भुनेश्वर साहू, रवि सिंगोर, मोहन लोधी, आशीष बंछोर, योगेन्द्र साहू, अनिल वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *