- मलखंभ को राष्ट्रीय खेल में मिला स्थान, प्रदेश में होगा विस्तार–गजेंद्र यादव
पाटन। स्वामी आत्मानंद ऑडिटोरियम परिसर पाटन में आयोजित 25वीं शालेय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन एवं फेंसिंग प्रतियोगिता का समापन रविवार, 07 सितंबर 2025 को हुआ। जिसमें 435 प्रतिभागी और 50 खेल अधिकारी शामिल हुए। राज्य स्तर में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर में प्रतिनिधित्व करेंगे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी कार्य मंत्री माननीय गजेंद्र यादव रहे। उन्होंने कहा मंत्री श्री यादव ने कहा कि “वर्तमान समय में खेल हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा खेलो इंडिया जैसे अभियानों का उद्देश्य यही है कि प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में प्रथम आने की ललक बढ़ती है।”

मंत्री यादव ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले सत्र में सहायक वाचन पुस्तक योजना पुनः शुरू की जाएगी। अपने उद्बोधन में उन्होंने चींटी का उदाहरण देते हुए बताया कि सतत प्रयास और समर्पण से ही सफलता मिलती है।
उन्होंने आगे कहा कि खेलों में अपार संभावनाएं हैं। खेलो इंडिया अभियान के तहत नई गतिविधियों को जोड़ा जा रहा है। मलखंभ जैसे खेल को राष्ट्रीय खेल में शामिल किया गया है, जो वर्तमान में नारायणपुर और सीआईएसएफ उतई में प्रचलित है, इसे और विस्तार दिया जाएगा।
श्री यादव ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश में एडवेंचर इंस्टीट्यूट की स्थापना की जाएगी, जिससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक दक्षता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता के साथ शारीरिक विकास पर भी सरकार विशेष जोर दे रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा खेल हमारे जीवन में बहुत न महत्वपूर्ण स्थान रखता है। खेल में अनुसान और खेल भावना होना जरूरी है।
अतिथि के रूप में नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य नीलम राजेश चंद्राकर, नारद कल्पना साहू सहित अन्य थे।
मौके पर मुख्य रूप से हेमंत उपाध्याय सहायक संचालक स्कूल शिक्षा विभाग ,अरविंद मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी, सरपंच संघ अध्यक्ष विनय चंद्राकर, पूर्व जनपद अध्यक्ष हर्षा चंद्राकर,सांसद प्रतिनिधि, राजा पाठक पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, लोकमनी चंद्राकर, बाबा वर्मा, डॉ.सुरेश साहू, कमलेश साहू, ज्योतिप्रकाश साहू, प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन व शालेय शिक्षा विभाग दुर्ग द्वारा किया गया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
