प्राकृतिक विपदा के 3 प्रकरणों में 12 लाख आर्थिक सहायता क्लेक्टर ने स्वीकृत किया

बेमेतरा आर.बी.सी. 6-4 के तहत
03 प्रकरणों में कुल 12 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बेमेतरा -राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल द्वारा 03 जरूरतमंद परिवारों को 4-4 लाख रूपए के मान से 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 प्रकरणों मे तहसील बेरला के ग्राम कुसमी निवासी भूषण साहू की की आग मे जलने से मृत्यु होने पर परिजन संतोषी साहू, तहसील बेरला के ग्राम करेली निवासी कलिन्द्री पाटिल की आग मे जलने सेे मृत्यु होने पर परिजन संतोष पाटिल, तहसील बेरला के ग्राम बहेरा निवासी गया प्रसाद की तालाब मे डूबने से मृत्यु होने पर परिजन रोहित प्रसाद को 4-4 लाख रुपए (कुल 12 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *