पाटन। ग्राम पंचायत झीट में स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज सरपंच राजू रूपेंद्र साहू एवं उपसरपंच देवेंद्र बिट्टू पटेल ने स्वच्छता दीदी गीता साहू एवं अंजनी सार्वे को स्वच्छता रिक्शा का शुभारंभ कर हरी झंडी दिखाकर सौंपा।
इस अवसर पर सरपंच राजू रूपेंद्र साहू ने कहा कि गाँव की स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ा विषय है। अब हर घर का कचरा स्वच्छता दीदी के माध्यम से संग्रहित होगा। मैं सभी ग्रामवासियों से अपील करता हूँ कि गाँव को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करें। स्वच्छ गाँव ही स्वस्थ गाँव की पहचान है। उपसरपंच देवेंद्र बिट्टू पटेल ने भी लोगों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
