भिलाई। सीएसव्हीटीयू भिलाई अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी महाविद्यालयों के खेल विभाग लगभग वेंटिलेटर पर आ गया था ऐसे में वहाँ की कमान विवि के सलाहकार(अभियांत्रिकी) किशोर कुमार भारद्वाज को सौंपी गई है इससे पहले वे कुलपति सचिवालय ,जनसंपर्क विभाग सहित विवि व शासन से जुड़े मामलों में समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। जहाँ 15 साल से लंबित बीएसपी से विवि का भू-हस्तांतरण, 12 बी/ एआईसीटीई की मान्यता,निर्माण कार्य, अकादमिक / प्रशासनिक स्थापना के विकास कार्यों से जुड़े उपलब्धियों भरा रहा उनका कार्यकाल। विदित हो की भारद्वाज नीति प्रबंधन व नवाचार के साथ रिजल्ट देने वालों में से है, उन्हें खेल विभाग की जिम्मेदारी मिलने से खेल संघों के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया और उनसे बेहतर सहयोग की अपेक्षा की है।
वहीं खेल विभाग के तत्कालीन प्रभारी अधिकारी डॉ. एस आर ठाकुर ने के. भारद्वाज को सौंपा कार्यभार।
तकनीकी शिक्षा के खेल विभाग की कमान संभालें भारद्वाज
