पाटन । थाना पाटन क्षेत्र के खोरपा नाले में एक महिला की लाश बोरी में भरी हुई मिली थी जिससे उस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर ने नगद ईनाम देने की घोषणा की है ।
उल्लेखनीय है कि घटना 26 जून 2020 है जिसमे एक महिला की लाश बोरी में भरी हुई खोरपा नाले में मिली शव को देखकर शव 2 से 3 दिन पुराना लग रहा था महिला का शिनाख्त भी हो पा रहा था जो थाना पाटन के सामने बड़ी चुनोती थी जिस पर अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे ने मार्गदर्शन में एक टीम बनाई गई । थाना पाटन के प्रभारी शिवानंद तिवारी की अगुवाई में टीम को सफलता हाथ लगी और जल्द ही आरोपी को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया ।
बता दे कि पुलिस कप्तान 46 पुलिसकर्मियों को नगद पुरुस्कार देने की घोषणा की है जिसमे थाना प्रभारी शिवानद तिवारी , सउनि सुरेंद्र तारम रेमन साहू बलदाऊ चन्द्राकर चन्द्रशेखर सोनी प्रधान आरक्षक दिलीप राउत झाड़ू राम साहू कृष्ण कुमार साहू ठाकुर राम आरक्षक महेंद्र बंजारे होमन साहू कमलनारायण साहु दीपक गोस्वामी विनोद पटेल कमलेश वर्मा एवं अन्य शेष है
