नगर पंचायत पाटन के अटारी में तीन दिन में मिले 16 कोरोना पाजेटिव मरीज

पाटन। नगर पंचायत पाटन के अटारी वार्ड कोरोना के हॉट स्पॉट बन चुके है। तीन दिनों में अब तक 16 कोरोना पाजेटिव मिल चुके है। आज हुुए एंटीजन टेस्ट में चार और आर टी पी सी टेस्ट की रिपोर्ट से 3 लोगो सहित 7 कोरोना पाजेटिव मिलने की पुष्टि हुई है।

गौरतलब हो कि सोमवार को 7 मंगलवार को 2 कोरोना पाजेटिव मरीज मिला था। अटारी में लगातार बढ़ रहे मरीज से स्वास्थ्य विभाग की टीम में हड़कम्म मच गई है। अंदेशा है कि वहां पर और मरीज मिल सकता है लेकिन लोगो मे कोरोना को लेकर सतर्क नही रहने के कारण और जांच में अपेक्षा अनुरूप सहयोग नही मिलने से मरीज का पता लगाने में काफी परेशानी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *