गोल्डन फिफ्टी क्लब पाटन द्वारा मित्र मिलन समारोह का सफलता पूर्वक पांचवे साल आयोजन,,

गोल्डन फिफ्टी क्लब पाटन द्वारा लगातार पांचवे वर्ष मित्र मिलन समारोह मनाया गयापाटन नगर के बचपन के मित्रों जो की अब पचपन के हो चुके है। के द्वारा गठित गोल्डन फिफ्टी क्लब पाटन द्वारा लगातार पाॅचवे वर्ष दो दिवसीय मित्र मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम सयोजक सुनील भाले, राजेश शर्मा, डा. दिनेश नामदेव थे। 30 अगस्त25 को पहले दिन 25 मित्रो का आगमन हुआ। एक दूसरे का आत्मीय स्वागत पश्चात विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।क्लब के वित्त बजट का राकेश सोनी द्वारा वाचन किया गया वर्तमान मे बचत राशि की जानकारी दी गई साथ ही वार्षिक सहयोग राशि जल्द से जल्द जमा करने कहा गया। तथा यह निर्णय लिया गया की आने वाले समय मे सभी मित्र क्लब सदस्यों के दुख, सुख मे सक्रिय शामिल होंगे। तथा क्लब की और से उन्हे 5000/ की राशि भेट की जावेगी। आगे वर्ष जनवरी मे जगन्नाथ पूरी जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

क्लब के सदस्यों द्वारा पर्ची के माध्यम से एक दूसरे को गिफ्ट प्रदान किया गया। इसके सयोजक रूपनारायन शर्मा, संजय शर्मा थे। रात्रि भोजन पश्चात सुनील सोनी, रमन टिकरिहा ,सुनील तारे, धर्मेंद्र चौहान द्वारा कराके कार्यक्रम के तहत गाने गाए गए। दूसरे दिन प्रात: डा. दिनेश नामदेव के दिशा निर्देशन मे रिंग टास, स्ट्राइक बाल खेल का आयोजन किया सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

रिंग टास मे प्रथम लिलेश वर्मा, द्वितीय मोचन शर्मा, तृतीय धर्मेंद्र चौहान रहे l स्ट्राइक बाल मे प्रथम सुनील तारे, द्वितीय संजय शर्मा,तृतीय मोचन शर्मा रहे। सहयोगी सालिक ठाकुर रहे। मित्र मिलन समारोह मे क्लब के सदस्य सुनील भाले के सुपुत्र एवम नव निर्वाचित नगर पंचायत के अध्यक्षत श्री निक्की भाले जी वार्ड 11 के पार्षद केवल देवांगन का क्लब द्वारा सम्मान किया गया। निक्की भाले ने गोल्डन 50 क्लब के क्रिया कलापों पर खुशी जाहिर की l अंत मे क्लब की और से आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *