रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा रविवार को राज्य सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ तूता धरना स्थल में जंगी प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि आंदोलनकारी भाजपा सरकार के वादों को पूरा कराने के लिए उनके मंच में पूर्व में किए गए घोषणाओं को स्मरण करने एकात्मक परिसर भाजपा कार्यालय में ज्ञापन देने के लिए पैदल मार्च कूच किये।
पुलिस अधीक्षक लाल उमेद् सिंह के नेतृत्व में नाकेबंदी कर तूता नहर के पास ही उन्हें मुख्य मार्ग पर रोक दिया गया। इससे घंटो चक्का जाम की स्थिति बनी रही। कर्मचारी नेताओं को पुनः मंत्रालय चर्चा के लिए बुलाया गया।
आंदोलन का नेतृत्व कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष खांडेकर, प्रदीप वर्मा सहित जिला संभाग के अध्यक्ष गण कर रहे थे। आंदोलनकारियों को आम आदमी पार्टी ने समर्थन देकर मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से उनकी मांगों पर मोदी की गारंटी लागू करने की मांग की। आप कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा, एस सी विंग प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने आंदोलन का समर्थन करते हुए आंदोलनकारियों की सभा को संबोधित किया। नेता द्वव ने युक्तियुक्तकरण तत्काल बंद करने, सेवा समाप्त स्कूल सफाई कर्मचारियों को वापस सेवा में लेने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम कलेक्टर दर पर मानदेय देने, सहित अन्य मांगों का समर्थन किया।
पाटन ब्लॉक से भी लगभग 120 स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के साथी शामिल हुए
देर रात तीन बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद चक्का जाम छोड़ा गया। स्कूल सफाई कर्मचारियों को पूर्ण कालिक करने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग बनाकर शासन स्तर पर स्वीकृति हेतु मंत्री परिषद में भेजेगा। दूसरी मांग पर लिखित में आश्वस्त किया गया की 10000 स्कूल युक्तियुक्तकरण में बंद होने पर स्कूल सफाई कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त नहीं होगी। तीसरा कलेक्टर दर पर 10,500/- हजार रुपए प्रति माह देने के बारे में सिद्धान्तह सहमति। शासन को प्रस्तावित करने का स्कूल शिक्षा विभाग ने आश्वासन दिया है।
