पाटन। अमलेश्वर मंडल, विधानसभा पाटन, जिला दुर्ग के ग्राम पंचायत सांकरा के बूथ क्रमांक 56 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात सामूहिक रूप से सुना गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सौर ऊर्जा से जुड़कर भविष्य को और बेहतर बनाने का आह्वान किया। साथ ही खेल जगत में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और उनकी टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री के संबोधन में राष्ट्रप्रेम, प्रेरणा और विकास का संदेश समाहित रहा।
उन्होंने कहा कि गाँव-गाँव और घर-घर तक विकास की रोशनी पहुँचाना ही उनका संकल्प है और इसे पूरा करने में जनता की भागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच रवि सिंगौर, बूथ अध्यक्ष छोटू यादव, शिव कुमार सिंगौर, कामता सिंगौर, वरुण सिंगौर, विकास सिंगौर, राजवाड़े सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
