पँचायत सचिव संघ दुर्ग द्वारा प्रस्तावित धरना स्थगित

  • आरोपितो के खिलाफ कार्यवाही नही होने के कारण कुम्हारी थाना घेराव का दिया गया था अल्टीमेटम

कुम्हारी।दुर्ग जिला सचिव संघ के दीपक कुमार यादव सचिव ग्राम पंचायत खपरी (कु) के साथ हुए अभद्र व्यवहार के सम्बंध में कुम्हारी थाना में FIR दर्ज कराया गया था। आरोपित के खिलाफ कार्यवाही नही होने के कारण दुर्ग जिला सचिव संघ द्वारा दिनांक 29/08/2025 को थाना घेराव का अल्टीमेटम दिया गया था। अल्टीमेटम के कारण उच्च अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही किया गया व दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दिनांक 27/08/2025 को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया उक्त सम्बन्ध में आज दिनांक 28/08/2025 को नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले से अवगत कराया गया।
उक्त सम्बन्ध आवेदक के साथ प्रतिनिधि मंडल किये गए कार्यवाही से संतुष्ट होकर प्रस्तावित धरना को स्थगित किया गया है। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष महेन्द्र कुमार साहू, वरिष्ठ सलाहकार तेजनारायण शर्मा, संरक्षक यशवंत आडिल, ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कुमार साहू पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर, ब्लाक सचिव धन्नु लाल निषाद, बिशुदास, शुभम वर्मा, दीपक कुमार यादव सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *