शिक्षक दिवस पर होगा भव्य गुरु सम्मान समारोह

  • धौराभाठा में आयोजित होगा कार्यक्रम, बैठक कर तय हुई रूपरेखा

पाटन। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा।

आयोजन की तैयारी को लेकर बुधवार को बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान आयोजन स्थल के रूप में चयनित ग्राम धौराभाठा का निरीक्षण भी किया गया।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद सदस्य दिनेश साहू, ब्लॉक कांग्रेस पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,विधायक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, अश्वनी साहू, कौशल चंद्राकर, उमाकांत चंद्राकर,युगल किशोर आडील सालिक साहू, नीरज सोनी, पालेश्वर ठाकुर, गोपाल देवांगन,अगेश्वर साहू , सत्या चंद्राकर, सहित पाटन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने गुरुजनों के सम्मान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया और आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *