ग्राम धौराभाठा  स्कूल में  तीस अगस्त को मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन

पाटन।योग लंगर समिति रिसाली के तत्वाधान में 30 अगस्त की सुबह 10.30 से दोपहर 1बजे तक शासकीय प्राथमिक शाला  ग्राम धौराभाठा मेगा मेडिकल कैंप  का आयोजन  किया गया हैl  योग लंगर के संस्थापक अशोक माहेश्वरी ने बताया की मेगा कैंप में डॉ. संजय जैन, एम.डी. डॉ. एस.पी. शर्मा, एम.एस. डॉ. योगेश जंघेल, एम.डी.एस. डॉ. श्रीमती चंद्रलेखा, एम डी एस डॉ. मानवेंद्र जंघेल, एम.एस. आर्थों अपनी सेवाएं देगी।कैप में सभी छात्रों की सम्पूर्ण चिकित्सीय जाँच, छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन का वितरन, बच्चों को टूथपेस्ट, टूथब्रश वितरण। साथ ही ज्योमेट्री बॉक्स (कम्पास बाक्स) का वितरण के साथ बिस्कुट व  फल का भी वितरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *