बड़ी घटना होने का इतंजार कर रहा विभाग,,,घटना होने के बाद किया जाएगा मरम्मत,,,,,


खबर हेमंत तिवारी ✍️✍️✍️
राजिम
/ लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया सड़क राहगीरों के लिए जान जोखिम में डालने वाला बन चुका है।और मजबूर राहगीर के लिए यहां सफर करना मजबूरी बन चुका है।. मामला फिंगेश्वर ब्लॉक के सहसपुर – कसेरूडीह,पाण्डुका,लोहरसी घटारानी, और झरझरा जाने मार्ग का जहाँ बीच सडक मे घुटने भर गड्ढे लोगों मे परेशन कर रहा है.
ग्रामीणों ने मिट्टी, पेड पैधे टहनी को डालकर इन गड्ढों को पाटने का प्रयास रोज कर रहे है.. पर ये नाकाफी है।


ग्रामीणों का कहना है की PWD की सड़क जर्ज़र हो चुकी है और इसी मे PHE द्वारा नल कनेक्शन व नाली निर्माण के दौरान गड्ढे खोदे गए थे जो अब एक बड़ा रूप ले लिया है और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इन दोनों तीज त्यौहार का दिन चल रहा है और सड़क काफी भीड़ है और रोज कोई ना कोई दुर्घटना इस गड्ढे सड़क में हो रही है कई की पैरों पर चोट आया तो कई की गाड़ियां टूट गई यह मार्ग में गड्ढा अब जानलेवा साबित होते जा रहा है.

दोनों विभाग के सुस्त अधिकारी कर्मचारी अपने अपने कार्यालयों में बैठकर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। और अपने दायित्वों को ईमानदारी से निभा रहे है।ऐसा ही रहा तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना होना संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *