रायपुर। छत्तीसगढ़ पेंशनर्स एसोसिएशन ने पूरे प्रदेश के 33 जिलों में महंगाई भत्ता व अन्य मांगों के लिए आज प्रस्तावित एक दिवसीय प्रांतव्यापी सामूहिक अवकाश आंदोलन काम बंद कलम बंद में सभी जिलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला संयोजक विजय कुमार झा ने बताया है कि आज रायपुर के बूढ़ा तालाब इंडोर स्टेडियम धरना स्थल में पेंशनर्स एसोसिएशन के संभाग प्रमुख उमेश मुदलियार, बीपी शर्मा, जिला अध्यक्ष पंकज नायक, सी एल दुबे, जिला संयोजक विजय कुमार झा, बीपी कुरील के नेतृत्व में सैकड़ो पेंशनरों ने आंदोलन में भाग लिया। यही क्रम प्रदेश के सभी जिलों में हुआ।
आज का आंदोलन सभी जिले में शत प्रतिशत नहीं अपितु 102% आंदोलन सफल रहा। प्रदेश के सभी कार्यालय मंत्रालय संचनालय में आंदोलन रहा। उसके साथ ही नगर निगम, नगरीय निकाय एवं विश्वविद्यालयों और के कर्मचारियों ने भी आंदोलन में भाग लेकर आंदोलन को सफलता की सर्वोच्च शिखर पर पहुंचा है।
