रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में रानीतराई में बाल मेला का आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हमारे महिला बाल विकास परियोजना पाटन के अंतर्गत सेक्टर रानी तराई में रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में रानीतराई पंचायत आंगनबाड़ी में बाल मेला का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की सब्जियां, फल, खिलौने ,किराना दुकान, पार्लर दुकान ,दवा खाना , मिट्टी के खिलौने, मिठाई वाला ,विभिन्न प्रकार की व्यंजनों का इंस्टॉल लगाया गया । इसके अलावा बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस डॉक्टर, मरीज, राधा कृष्ण, छत्तीसगढ़ महतारी, और अलग-अलग वेशभूषा में बच्चों ने फैंसी ड्रेस कंपटीशन में भाग लिया।

जिसमें गांव के सरपंच श्री श्री सत्यनारायण टिकरिहा , उपसरपंच राजा ठाकुर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमती कुंजिका बघेल , श्रीमती भोजा टिकरिहा, सुश्री लीना बंजारे, श्रीमती चंदा ठाकुर, आंगनवाड़ी सहायिका सुधा तिवारी,अनसूया यादव, किरण सोनी जामुन ठाकुर, और गांव के पालक गण माताएं बहने शामिल हुई रोशनी, मीरा, गोवर्धन यादव, शांति बाई, सुशीला, लक्ष्मी, मालती, रोहिणी आदि महिलाएं और आंगनबाड़ी के बच्चे शामिल थे सबने बाल मेला का बहुत आनंद लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *