पाटन। ग्राम पंचायत देवादा में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सरपंच लक्ष्मी नीलू वर्मा ने वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत पर खुशी जाहिर करते हुए सरपंच व पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि सड़क बन जाने से आवागमन में आसानी होगी और बुनियादी सुविधाओं का लाभ गांववासियों को मिलेगा।
मौके पर मुख्य रूप से उपसरपंच सोहन साहू, रामबाई ठाकुर, शिला, सरिता, तीरथ, पोषण वर्मा, नीलू वर्मा, राजेंद्र वर्मा, रेणु वर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, आलोक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

