रिसाली,,मानसिक जागरूकता और व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का रिसाली महाविद्यालय में आयोजनशासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना के निर्देशन एवं प्रो. लिनेंद्र कुमार वर्मा, मेंटर एवं संयोजक विद्यार्थी मेंटरिंग व मनोवैज्ञानिक प्रकोष्ठ रिसाली महाविद्यालय के संयोजन में 21 अगस्त 2025 को “मानसिक जागरूकता और व्यक्तित्व विकास” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, तनाव प्रबंधन करना, भावनात्मक बुद्धिमत्ता द्वारा व्यक्तित्व विकास करना था।

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रुप में कॉर्पोरेट ट्रेनर एवं भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व जनरल मैनेजर सत्य रंजन भट्टाचार्य जी रहे। जिन्होंने विभिन्न विषयों जैसे मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, आत्म-जागरूकता, और व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान दी और अनेक गतिविधियों के माध्यम से कार्यशाला में विद्यार्थियों से इंटरेक्शन किया।

विशेषज्ञ वक्ता भट्टाचार्य द्वारा छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों और चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही छात्रों को व्यावहारिक गतिविधियों और चर्चाओं के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के तरीके सिखाया गया। उन्होंने मनोरंजक और शिक्षाप्रद गतिविधियों के माध्यम से श्रोताओं को व्यस्त रखा।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. ममता, सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नागरत्ना गनवीर, प्रो. नूतन देवांगन, प्रो. शंभू प्रसाद, प्रो विनीता, प्रो. रीतू श्रीवास्तव, प्रो.सतीश गोटा, प्रो.वेद प्रकाश, प्रो. रौशन एवं समस्त कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यशाला से प्रतिभागी आशावादी सोच रखने तथा व्यक्तिगत विकास की अपनी यात्रा जारी रखने के लिए प्रेरित हुए और उत्साहित होकर लौटे।
