कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पाटन के बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की बनी रणनीति

पाटन। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश सहित पाटन ब्लाक के सभी कर्मचारी अधिकारी दिनांक 22/08/2025 के आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों के सुझाव लिया गया व सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 अगस्त को पाटन ब्लाक के सभी कर्मचारी अधिकारी आंदोलन स्थल दुर्ग में सम्मिलित होंगे साथ ही प्रदेश के अधिकारी/कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एकदिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन को सफल बनाने के लिए बैठक में विस्तार से सत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने सभी विभाग के ब्लाक अध्यक्षो व पदाधिकारियों से समिक्षा किया गया। हमारी अपनी मांगों के लिए एकजुट होकर इस आंदोलन को सफल बनाना है। अवकाश आवेदन देने के बाद हमें धरना स्थल पर भी उपस्थित रहना है। धरना स्थल पर हमारी शत प्रतिशत उपस्थिति ही सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने का काम करेगी।
बैठक में विशेष रूप से भानुप्रताप यादव जिलाध्यक्ष तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, महेंद्र कुमार साहू संयोजक, टिकेंद्र वर्मा संरक्षक, स्वेता यादव अति. मुख्यकार्यपालन अधिकारी, राकेश कुमार वर्मा अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, भूमिका गोपाल पँचायत स्पेक्टर,वाई के दुबे, सी एल भुआर्य, सेवकराम वर्मा,सन्तोष सोनी,हरिशंकर साहू,ओम प्रकाश वर्मा,जितेश कुमार वर्मा,नीलमणी वर्मा, लक्ष्मीनारायण,बिहारी लाल साहू,भुनेश्वर गजपाल, सियाराम तारक, द्वारिका प्रसाद,पारखलाल साहू, जामवंत वर्मा,खूबचन्द साहू , कर्मचारी अछिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *