छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट का विस्तार, तीन नए मंत्री शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में आज कैबिनेट का विस्तार हुआ। राज्यपाल ने राजभवन में तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

नए मंत्रियों में गजेन्द्र यादव, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब शामिल हैं। ये तीनों अपने पहले कार्यकाल के विधायक हैं। इस विस्तार के साथ ही छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल अब 14 सदस्यों का हो गया है, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा कैबिनेट है।

राजनीतिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए इस विस्तार में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन साधा गया है। गजेंद्र यादव (ओबीसी), गुरु खुशवंत साहेब (अनुसूचित जाति) और राजेश अग्रवाल (सामान्य वर्ग) से आने वाले मंत्री सरकार को सामाजिक आधार मजबूत करने में सहायक माने जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री साय ने यह विस्तार अपने आगामी जापान–दक्षिण कोरिया दौरे से पहले पूरा किया, ताकि प्रशासनिक और राजनीतिक संतुलन सुनिश्चित हो सके।

इस विस्तार के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने “हरियाणा मॉडल” के तहत संवैधानिक सीमा (विधानसभा सदस्यों का 15 प्रतिशत) के अनुसार कैबिनेट की पूरी क्षमता का उपयोग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *