शासकीय नवीन महाविद्यालय रिसाली में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ध्वाजारोहण के पश्चात वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा अस्थाना ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर जवानों के त्याग और समर्पण का प्रतिफल है। राष्ट्र की प्रगति में हम सबको अपना अमूल्य योगदान देना चाहिए। महाविद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी ज्ञान, अनुशासन और सेवा की भावना से राष्ट्र निर्माण में योगदान दे यही इस दिन का सार्थक संकल्प है। इस अवसर पर छात्र- छात्राओं के द्वारा देश भक्ति गीत की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ नागरत्ना गनवीर, प्रो निवेदिता मुखर्जी, प्रो. नूतन कुमार देवांगन, प्रो लिनेंद्र कुमार वर्मा, डॉ पूजा पांडेय,प्रो शंभू प्रसाद निर्मलकर, श्रीमती विनीता, डॉ रितु श्रीवास्तव, डॉ ममता, प्रो सतीश कुमार गोटा, प्रो वेद प्रकाश सिंह, रोशन सिंह, समस्त कर्मचारी गण एवं बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन डॉ ममता के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *