पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा के आश्रित ग्राम देउरजाल में आज 17 वर्षीय युवक की पानी में डूबकर मौत हो गई जबकि दो अन्य युवक गंभीर हैं जिसे अस्पताल में दाखिल किया गया हैं । मौके पर उतई पुलिस पहुंच चुकी हैं । कार्रवाई जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तुषार कोसरे पिता धनेश्वर कोसरे अपने दो दोस्त ऋषभ और माही के साथ गांव के मुड़पार रोड में स्थित एनीकेट के नहाने गया था। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण एनीकेट में पानी काफी ऊपर चल रहा था। तीनों युवक नहा रहे थे। तभी तुषार एनीकेट के भंवर में फंस गया और निकल नहीं पाया। पानी में डूबते युवक को बचाने की कोशिश में दोनों युवक भी पानी में डूबने लगे। किसी तरह भंवर से दोनों युवक निकल गए। दोनों युवकों को भी ग्रामीण अस्पताल ले गए।
