बेल्हारी में अटलजी की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के ग्राम बेल्हारी में शनिवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा बूथ इकाई बेल्हारी द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।स्थानीय अटल चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलकर सशक्त भारत निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, उपसरपंच मनीष चंद्राकर, भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू, बूथ अध्यक्ष रामसिंह बंसोड़, हलधर महमल्ला, महेश साहू, सनत शर्मा, बाबूलाल साहू, अभिषेक सेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिपं सभापति कल्पना साहू ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के नैतिक आदर्श थे, जिनके व्यक्तित्व ने नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी।
भाजपा नेता कमलेश साहू ने कहा कि अटल जी ने विकास को गांव-गांव तक पहुँचाने का सपना देखा था, जिसे साकार करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को सतत कार्य करना होगा। उपसरपंच मनीष चंद्राकर ने कहा कि अटल जी की राजनीति सेवा और समर्पण का जीवंत उदाहरण थी, हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *