प्रणव शर्मा द्वारा अमेरी में स्वतन्त्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया गया

पाटन। ग्राम अमेरी में स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अजय आर्ट्स के सौजन्य से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद समाजसेवी सभापति प्रणव शर्मा के कर कमलों से संपन्न हुआ, इस अवसर पर प्यारे बच्चों ने देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान उपस्थित गणमान्य अतिथियों के हाथों कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में गाँव के सरपंच भूषण सेन , उपसरपंच सुखेन नेताम, पंचगण, ग्रामवासी मनीष कोशले, कोमल यादव, समेत गणमान्य वरिष्ठ नागरिक, विद्यालय के प्रधान पाठक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *